डाला में बारात से लौट रही बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो घायल
डाला में बारात से लौट रही बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो घायल
10:09 AM, May 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला के स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास गुरुवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन की ओर जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे अन्य बारातियों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए डाला स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घायल दीपक यादव के नाना राधे यादव निवासी गोलाबाद, नौगढ़, चंदौली ने बताया कि सभी लोग नौगढ़ क्षेत्र के गोलाबाद से चोपन थाना क्षेत्र के निंगा गांव में बारात में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह बारात विदाई के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शीतला माता मंदिर के पास बाइक चालक रामआशीष यादव (25) पुत्र छोटेलाल यादव निवासी गोलाबाद, नौगढ़ को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में रामआशीष यादव और बाइक पर सवार दीपक यादव (14) पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी कुनरू, मिर्जापुर घायल हो






