होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा युवक गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

muirpur

2:08 PM, Apr 23, 2026

Share:

Edited by: Sonprabhat News Desk

, Reported By: Babulal Sharma / Prashant Dubey

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा युवक गंभीर

Image : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर/सोनभद्र | जनपद सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रनटोला में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्योरपुर निवासी भोला अग्रहरि (पुत्र विजय अग्रहरि) और लाल बाबू (पुत्र भजन हलवाई) बाइक से रेणुकूट से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जैसे ही वे रनटोला के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने भोला अग्रहरि की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर भेजने का निर्णय लिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दूसरे घायल का इलाज जारी

दूसरे घायल लाल बाबू का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions