होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, टैंकर चालक गिरफ्तार।

डाला/सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि - सोन प्रभात

duddhi

10:07 AM, Jan 3, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, टैंकर चालक गिरफ्तार।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला/सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि - सोन प्रभात

हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी ग्राम पंचायत के भुतहीया पुलिया के पास शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम छा गया।

Image

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम लगभग चार बजे अनिल कुमार पुत्र कन्हैया, निवासी रानी ताली मालों घाट, पल्सर बाइक से अपने घर से रेणुकूट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हथवानी ग्राम पंचायत मोड़ से कुछ पहले भुतहीया पुलिया के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Image

हादसे के बाद सड़क पर शव पड़ा देख राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए हाथीनाला थाना लाया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन

Image

बताया गया कि घटना के समय हाथीनाला पीआरबी एवं पिपरी पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इसी बीच एक सजग राहगीर ने दुर्घटना करने वाले टैंकर का पीछा किया और मुर्दहवा चौराहे पर पुलिस के सहयोग से वाहन को पकड़ लिया गया। इसके बाद हाथीनाला थाना पुलिस बल ने टैंकर को थाने पर लाकर खड़ा कराया।   मृतक के पिता की तहरीर पर हाथीनाला थाना में टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।   इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions