होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हाईवा के चपेट में आए बाइक सवार, पिता पुत्र घायल।

गलत दिशा से जा रहे हाईवा के चपेट में आने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल।

sonbhadra

9:49 AM, Apr 7, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Anil Agrahari

हाईवा के चपेट में आए बाइक सवार, पिता पुत्र घायल।

Photo : Sonprabhat

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला सोनभद्र । स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर रॉन्ग साइड से जा रही एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें घायल पिता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी मुताबिक बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे चन्द नगर डाला चढ़ाई निवासी संतोष चौधरी (50)और उनके पुत्र सागर चौधरी (22)को सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग स्थित डाला चढ़ाई पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए जिससे पिता व पुत्र दोनों घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों में दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले चले गए । जहां घायल सागर चौधरी का इलाज चल रहा है और संतोष चौधरी को सीएचसी चोपन को ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा कि स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री के अंतर्गत संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनी की हाइवा वाहन डाला चढ़ाई स्थित सीमेंट कंपनी की पार्किंग यार्ड से निकलकर कर हाईवे पर रॉन्ग साइड से जा रही थी कि बाइक सवार पिता और बेटे को चपेट में ले लिया और हाइवा चालक मौके से फरार हो गया । हादसे में घायल संतोष चौधरी का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है,सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी द्वारा घटना में शामिल हाइवा को पकड़ कर कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions