होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से खड़े ट्रक का चालक गंभीर घायल, मोबाइल छिनकर फरार हुआ अज्ञात युवक।

बाइक सवार ने ट्रक चालक को मारा जोरदार टक्कर, बाइक से घसीट कर ट्रक चालक हुआ घायल।

7:47 AM, Apr 25, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: Anil Agrahari

सोनभद्र: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से खड़े ट्रक का चालक गंभीर घायल, मोबाइल छिनकर फरार हुआ अज्ञात युवक।

Image : Sonprabhat News AI

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोघाट टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

Image

घटना शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डाला से रेणुकूट की ओर जा रहा ट्रक (संख्या CG13/AE 9554) मालोघाट टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर आगे लल्लू ढाबा के पास खड़ा किया गया था। ट्रक चालक जैसे ही गाड़ी का गेट खोलकर नीचे उतर रहा था, उसी दौरान गुरमुरा से हाथीनाला की ओर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार (UP64/BB0083) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक बाइक के साथ घसीटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक पर सवार अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए। 

विज्ञापन

एक अज्ञात बाइक सवार ने मारी एंट्री और ट्रक चालक का मोबाइल लेकर हुआ फरार 

 हादसे के तुरंत बाद एक और अज्ञात बाइक सवार, जो पीछे से आ रहा था, मौके का फायदा उठाकर घायल ट्रक चालक का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के समय ढाबे पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी बाइक खड़ी करा दी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टोल प्लाजा की एम्बुलेंस बुलाकर घायल ट्रक चालक और तीनों बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन भेजा गया।समाचार लिखे जाने तक घायल ट्रक चालक और मोबाइल छीनकर फरार हुए अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन



सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions