अनपरा सोनभद्र रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, चालक बस छोड़कर फरार
अनपरा सोनभद्र रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, चालक बस छोड़कर फरार
9:40 AM, May 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

।
अनपरा/सोनभद्र। जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुवानाला के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि बस चालक बस को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक जा रहा था, इसी दौरान कहुवानाला के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे चला गया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजवाया।
यह भी पढ़ें






