होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जन्मदिवस विशेष -: सोनप्रभात परिवार के अमूल्य सम्पादक सदस्य सुरेश गुप्त ''ग्वालियरी" को 68वें जन्मदिवस की बधाई।

सोनप्रभात - जन्मदिवस विशेष - (सम्पादकीय)

10:10 PM, Apr 9, 2021

Share:

Edited by: Ashish Gupta

जन्मदिवस विशेष -: सोनप्रभात परिवार के अमूल्य सम्पादक सदस्य सुरेश गुप्त ''ग्वालियरी" को 68वें जन्मदिवस की बधाई।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनप्रभात - जन्मदिवस विशेष - (सम्पादकीय)

By- आशीष कुमार गुप्ता 'अर्ष'

प्रिय पाठक !

सोनप्रभात के अस्तित्व में आने और अर्जित सभी सफलताओं का श्रेय सोनप्रभात के सभी सम्पादक मण्डल सदस्य, साथी सभी संवाददाता और आपको जाता है।

विज्ञापन

Image

9 अप्रैल 2021 को सुरेश गुप्त "ग्वालियरी'' जी की 68वी जन्मदिवस उनके कुटुम्ब के बीच खुशनुमा और सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। सोनप्रभात परिवार के वरिष्ठ सदस्य , पितामह स्वरूप ऐसे व्यक्तित्व को सोनप्रभात समस्त परिवार जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और दीर्घायु होने की कामना करता है।

आप अपने कविताओं, व्यंग्य, लेख और सम सामयिक चिंतन विशेष रचनाओं/ लेखों से पाठको के हृदय तक पहुँचे और पाठक आपके बारे में ज्यादा जानने को इच्छुक है। हमारी पूर्णत: प्रयास होगी कि सोनप्रभात के सम्मानित पाठक "ग्वालियरी" जी को और करीब से जान सके।

Image

विज्ञापन

68वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ समस्त सोनप्रभात परिवार आपको कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Image
  • आपके द्वारा जन्मदिवस के सुअवसर पर रचित स्वयं का आत्म अवलोकन यहाँ पाठको के लिए प्रस्तुत है-

कुछ लेखा जोखा करलें जी!! बरस अड़सठ बीत गए पर, जीवन समझ न आया जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!! हाथ पकड़ कर चलना सीखा, फिर भी चलना न आया जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!! विद्यालय जा नाम लिखाया, गुणा भाग बस सीखा जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!! पत्नी बच्चों का सुख भोगा, सीखी दुनिया दारी जी!! कुछ लेख जोखा कर ले जी करी नौकरी पहुँचा दफ्तर, वहां समय घड़ी मे देखा जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!! हुए रिटायर पाया पैसा, घर आँगन बनवाया जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!! खाली हाथ घिरा चिंता से, रोगों ने डाला डेरा जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!!! उंगली पकड़कर दवा चलाती, चार कदम अब आगे जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!! क्या खोया औ पाया अब तक, गणित समझ न आया जी!! जीवन तो बस ऐसे बीता, ज्यों ओढ़े चादर सोया जी!! कुछ लेखा जोखा कर लें जी!!

विज्ञापन

आपके स्नेह की छांव तले सोनप्रभात सम्पादक सदस्य आशीष कुमार गुप्ता को "अर्ष'' उपनाम देकर गौरवान्वित किया, कृतज्ञ हूँ।

-  आशीष गुप्ता "अर्ष''

[smartslider3 slider=2]

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions