ब्लॉक प्रमुख ने गोविंदपुर में निर्धनों को वितरित किए कंबल
wp:paragraph
8:25 PM, Jan 10, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

wp:paragraph
म्योरपुर /पंकज सिंह
/wp:paragraph
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने 50 निर्धन महिला व पुरुषों को कंबल वितरित किए, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिली। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
यह भी पढ़ें
wp:image {"id":71565,"sizeSlug":"large"}
विज्ञापन
/wp:image
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि हमारा देश भाईचारे और मानवता की संस्कृति के लिए जाना जाता है, जो इसे अन्य देशों से अलग पहचान देता है। भारत में लोग एक-दूसरे के दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम मानवता और सामाजिक सरोकार का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का ख्याल रखना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में हरि प्रसाद सलबंदी, सुधीर कुमार, मोहर लाल खरवार, अमर सिंह खरवार, अफजल अंसारी, कमला प्रसाद, देव नाथ भाई, राजेंद्र प्रसाद सहित कई ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






