आरक्षण के मुद्दे पर ब्लॉक प्रमुख ने आदिवासी समाज के दिग्गजों के साथ की अहम बैठक
सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता )बभनी ब्लॉक
duddhi
8:05 PM, Mar 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता )बभनी ब्लॉक
सभागार में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ की अध्यक्षता में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा आरक्षण और आदिवासी समाज के अधिकारों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना था। बैठक में उपस्थित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने आरक्षण के क्रियान्वयन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाने की मांग किए है।साथ ही सरकारी योजनाओं में आदिवासी समाज की भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना,वर्तमान में आरक्षण व्यवस्था में आ रही विसंगतियों को दूर करने की अपील किए है।आदिवासी समाज की समस्याओं को सुनने के बाद ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।समाज द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं का एक विस्तृत ब्यौरा तैयार कर उच्चाधिकारियों और शासन तक पहुँचाया जाएगा ताकि इनका त्वरित समाधान हो सके।इस अवसर पर आदिवासी समाज की एकजुटता देखने को मिली। बैठक में मुख्य रूप से बबई सिंह मरकाम, सलबंदी मंत्री, मोहर लाल खरवार, जवाहर जोगी, रामजीत गोड, रामरती गोड, आरके गुड्डू भाई, राम नारायण गोड, देव साय उरेती, राम लखन गोड़ और रमाशंकर गोड समेत विभिन्न लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






