होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने किया भगवान बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का किया शिलान्यास

म्योरपुर(सोनभद्र)विकासखंड

sonbhadra

8:08 PM, Mar 14, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

ब्लाक प्रमुख ने किया भगवान बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का किया शिलान्यास
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर(सोनभद्र)विकासखंड

म्योरपुर के ग्राम पंचायत म्योरपुर में शनिवार को ब्लाक प्रमुख द्वारा भगवान बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया। यह स्मृति द्वार म्योरपुर थाना जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान और भी सुदृढ़ होगी।

Image

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आदिवासियों को शराब, अंधविश्वास और जादू-टोने जैसी कुरीतियों से दूर रहने की सीख दी थी। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। स्मृति द्वार के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। इस मौके पर म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, इरफान अहमद, सुजीत अग्रहरि, गणेश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, मोनू जायसवाल, आशु अंसारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions