होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया छात्रों का दल, स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत सीबीएसई विद्यालय का किया भ्रमण

रेणुकूट: म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लिलासी के जूनियर हाईस्कूल के 50 छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और बच्चों को नई-नई जानकारियां प्राप्त करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्रों का दल मुर्धवा स्थित एक सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल पहुंचा, जहां बच्चों ने पूरे विद्यालय का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और समझा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रयोगशालाओं और कक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह और प्रबंधक मुकेश सिंह ने भी बच्चों का स्वागत किया और उन्हें विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दीl

7:37 PM, Mar 8, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया छात्रों का दल, स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत सीबीएसई विद्यालय का किया भ्रमण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट: म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लिलासी के जूनियर हाईस्कूल के 50 छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और बच्चों को नई-नई जानकारियां प्राप्त करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्रों का दल मुर्धवा स्थित एक सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल पहुंचा, जहां बच्चों ने पूरे विद्यालय का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और समझा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रयोगशालाओं और कक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह और प्रबंधक मुकेश सिंह ने भी बच्चों का स्वागत किया और उन्हें विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दीl

Image

इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने आईटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, संगीत कक्ष और लाइब्रेरी का अवलोकन किया। आईटी लैब में दीपा राय ने बच्चों को कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी। वहीं विज्ञान प्रयोगशाला में विनय कुमार और सचिन सिंह ने विज्ञान के प्रयोगों और उपकरणों के बारे में बताया। संगीत कक्ष में एरिक होरो ने संगीत से संबंधित गतिविधियों से बच्चों को अवगत कराया, जबकि लाइब्रेरी में नीलम पांडे ने पुस्तकों के महत्व और अध्ययन की आदत के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा छात्रों ने पूरे विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं के बारे में जाना।

विज्ञापन

Image

इस दौरान पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लिलासी की प्रधानाचार्य प्रतिमा सिंह सहित शिक्षक प्रभात कुमार सिंह, गोरखनाथ यादव, आकाश सिंह,मीना देवी,गायत्री पांडे और चिंता कुशवाहा भी मौजूद रहे। विद्यालय भ्रमण के बाद छात्रों को शैक्षिक एवं पर्यावरणीय जानकारी देने के उद्देश्य से हाथीनाला स्थित तितली पार्क तथा पिपरी स्थित रिहंद बांध का भी भ्रमण कराया गया। यहां बच्चों ने प्रकृति, पर्यावरण और क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है और उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions