पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, युवक पर धारदार हथियार से हमला; हालत गंभीर
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, युवक पर धारदार हथियार से हमला; हालत गंभीर
6:05 PM, May 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। सलखन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप और तनाव का माहौल बना हुआ है।घायल युवक को परिजन तत्काल थाने लेकर पहुंचे, जहां कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।उधर, चिकित्सकों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें






