सड़क पर रखी ईंट से टकराकर बाइक सवार जीजा-साले घायल
सड़क पर रखी ईंट से टकराकर बाइक सवार जीजा-साले घायल
8:23 PM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Prashant dubey

म्योरपुर(सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर शुक्रवार की रात सड़क पर रखे ईंट से टकराकर बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। साला के हालत गंभीर बताई गई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बलियरी से म्योरपुर आ रहे थे। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव निवासी 35 वर्षीय श्रवण शुक्रवार को अपनी बहन के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव गया था। रात में वह अपने जीजा 50 वर्षीय मिश्रीलाल पनिका के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर म्योरपुर आ रहे थे। जैसे ही बलियरी गांव कुछ आगे बढे़ सड़क पर पड़ी ईट से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गए।इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां साले की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें






