होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जीजा-साला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, साले का कान का बाहरी हिस्सा कटकर अलग , जिला अस्पताल रेफर

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र)

duddhi

7:11 AM, Feb 28, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

जीजा-साला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, साले का कान का बाहरी हिस्सा कटकर अलग , जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र)

दुद्धी सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर स्टेट बैंक के समक्ष गोवर्धन मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक के संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक का दायां कान का बाहरी हिस्सा कटकर अलग हो गया । मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी निवासी राकेश (32) पुत्र रामप्रसाद अपने ससुराल आए हुए थे। किसी काम से वे अपने साले मनोज (30) पुत्र मुन्नादेव निवासी कुसम्हा पोस्ट गोविंदपुर के साथ बाइक पर सवार होकर आश्रम मोड़ जा रहे थे।इस दौरा गोवर्धन मंदिर के समीप मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक आश्रम की बाउंड्री में लगे कटीले तारों से जा टकराई।

Image

विज्ञापन

हादसे में जीजा राकेश को सिर व आंख के आसपास गंभीर चोटें आईं, जबकि साला मनोज का दायां कान का बाहरी हिस्सा पूरी तरह कटकर अलग हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया, फिर सीएचसी दुद्धी ले गए। इसी बीच मनोज (साला ) के द्वारा जेब से कान का बाहरी हिस्सा निकाले जाने पर चिकित्सक सन रहा गए ।उनके कान से रक्त का स्राव देख चिकित्सक दंग रह गए ,जबकि जीजा क डॉ. सुनील के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions