होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घरेलू विवाद में चारपाई की पाटी से वार कर जेठ की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार।

म्योरपुर (सोनभद्र) : प्रशांत दुबे/ सोन प्रभात

duddhi

10:14 AM, Jan 3, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

घरेलू विवाद में चारपाई की पाटी से वार कर जेठ की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर (सोनभद्र) : प्रशांत दुबे/ सोन प्रभात

म्योरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला द्वारा अपने जेठ की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह घटना बुधवार देर शाम थाना क्षेत्र के कुंडाडीह हरिजन बस्ती में हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल पुत्र राजा राम के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार शाम अनिल और उसकी भाभी सरोज देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Image

विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर सरोज देवी ने चारपाई की पाटी से अनिल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अनिल की हालत नाजुक हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार मृतक अनिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका छोटा भाई रोजगार के सिलसिले में गुजरात गया हुआ है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस ने कार्रवाई की। गुरुवार को वांछित अभियुक्ता सरोज देवी (पत्नी सुनील कुमार, निवासी ग्राम कुंडाडीह, उम्र लगभग 19 वर्ष) को धारा 105 बीएनएस के तहत पंजीकृत मुकदमा संख्या 149/2025 में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके पश्चात उसे माननीय न्यायालय सोनभद्र में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, महिला हेड कांस्टेबल संगीता पाठक, कांस्टेबल मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल मनोज कजौजिया शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions