होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एलजी कंपनी में प्लेसमेंट के नाम पर ठगी का मामला, आईटीआई प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत

संस्थान के प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके और छात्रों का शोषण न हो।

renukoot

3:33 PM, Apr 8, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: U. Gupta

एलजी कंपनी में प्लेसमेंट के नाम पर ठगी का मामला, आईटीआई प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत

Demo Image : AI

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद स्थित पूर्वांचल प्रा. आईटीआई के प्रबंधन ने प्लेसमेंट के नाम पर छात्रों के साथ धोखाधड़ी और वसूली किए जाने का गंभीर मामला सामने लाते हुए थाना पिपरी में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्थान में दो व्यक्तियों—शुभम सोनकर (मो. 8293434789, 9609974569) एवं शंकर तालयार—द्वारा LG Electronics India Limited के नाम पर फर्जी आईडी और ऑथोरिटी लेटर दिखाकर 07 अप्रैल 2026 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को जॉब ऑफर लेटर भी दिए गए।

हालांकि, जब संस्थान द्वारा कंपनी से संपर्क किया गया, तो पता चला कि उक्त दोनों व्यक्तियों का कंपनी से कोई संबंध नहीं है और दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद आईटीआई प्रबंधन ने तत्काल छात्रों को सतर्क करते हुए किसी भी प्रकार का संपर्क या लेन-देन न करने की सलाह दी।

विज्ञापन

शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसी प्रकार की धोखाधड़ी 22 दिसम्बर 2025 को झारखंड के एक आईटीआई में भी की गई थी, जहां छात्रों से नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति छात्र ₹6000 तक की वसूली की गई थी। आरोप है कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर छात्रों को निशाना बना रहा है।

संस्थान के प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके और छात्रों का शोषण न हो।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions