82 लाख की लागत से जेम्स स्कूल से स्वीपर बस्ती तक बनेगी सीसी रोड, चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया भूमि पूजन
दुद्धी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए जेम्स स्कूल गेट से महावीर सरस्वती शिशु मंदिर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के आवास तक लगभग 82 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
duddhi
1:02 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए जेम्स स्कूल गेट से महावीर सरस्वती शिशु मंदिर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के आवास तक लगभग 82 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
भूमि पूजन के दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पंकज अग्रहरि, बुल्लू, दीपक शाह, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, वार्ड सभासद निरंजन कुमार, धीरज जायसवाल, शाहिद आलम, सोनू खान, सुमित सोनी, प्रेम नारायण उर्फ मोनू एवं कन्हैयालाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तथा कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से सड़क की पूरी चौड़ाई में गुणवत्तापूर्ण आरसीसी निर्माण कराने, सड़क के नीचे स्थित सरकारी पाइपलाइन कनेक्शनों को सुरक्षित रखने तथा निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इस विकास परियोजना का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।






