होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शादी में नाचने को लेकर बवाल, मारपीट में चार घायल, मंडप छोड़ भागा दूल्हा

शादी में नाचने को लेकर बवाल, मारपीट में चार घायल, मंडप छोड़ भागा दूल्हा

6:29 AM, May 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar Agrahari

शादी में नाचने को लेकर बवाल, मारपीट में चार घायल, मंडप छोड़ भागा दूल्हा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टापू स्थित टोला टुसगांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर घराती और बराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई और दूल्हा भी मंडप छोड़कर चला गया। बाद में समझाने-बुझाने के बाद विवाह संपन्न कराया गया।जानकारी के अनुसार, रामचंद्र के पुत्र मधु की बारात करगरा गांव से टुसगांव आई थी। शादी समारोह में म्यूजिक सिस्टम और रोड लाइट की व्यवस्था की गई थी। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद द्वार पूजा की रस्म चल रही थी। इसी दौरान नाचने को लेकर दोनों पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।लड़की पक्ष के चाचा राधेश्याम बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि बरात पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दिनेश, सरोज, राजन और गोलू घायल हो गए। मारपीट में दिनेश का सिर फट गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।मारपीट और हंगामे से माहौल इतना बिगड़ गया कि दूल्हा मंडप छोड़कर चला गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। राधेश्याम ने जुगैल थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।काफी समझाने-बुझाने के बाद घरात पक्ष के लोगों ने दूल्हे को वापस बुलाया। इसके बाद देर रात पुलिस की मौजूदगी में शादी की शेष रस्में शांतिपूर्वक संपन्न कराई

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions