लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा, 'नहाय-खाय' से शुरू हुआ महाअनुष्ठान
लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा, 'नहाय-खाय' से शुरू हुआ महाअनुष्ठान
sonebhadra
6:28 PM, Nov 13, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता

लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा, 'नहाय-खाय' से शुरू हुआ महाअनुष्ठान
लोक आस्था के महापर्व 'डाला छठ' का उल्लास अब चरम पर है। सृष्टि के ऊर्जा स्रोत भगवान सूर्य और प्रकृति की अधिष्ठात्री देवी छठी मैया की उपासना का पावन पर्व कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, शुक्रवार को 'नहाय-खाय' की परंपरा के साथ शुरू हो गया। घर-घर में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अनूठा वातावरण दिख रहा है। संतान की प्राप्ति, उनके कल्याण और दीर्घायु की कामना के साथ रखे जाने वाले इस कठिन व्रत को लेकर व्रती जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं।
*पहला दिन - नहाय-खाय* पर्व के पहले दिन व्रती और परिवार के सदस्यों ने घर की साफ-सफाई कर नदी-सरोवर में पवित्र स्नान किया। इसके बाद पूरी शुद्धता के साथ ठेकुआ, मीठी पूड़ी, पकौड़ी, खाजा और अनरसा जैसे प्रसाद तैयार किए गए। शाम को व्रती बिना लहसुन-प्याज की लौकी की सब्जी, चावल, चने की दाल, घी, सेंधा नमक और रोटी का सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। इसके बाद भूमि पर शयन होगा।
यह भी पढ़ें
*अब खरना से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जल व्रत* अगले दिन शनिवार को 'खरना' के साथ ही 36 घंटे के निर्जल व्रत का कठोर संकल्प शुरू हो जाएगा। *घाटों पर तैयारी जोरों पर* सूर्योपासना के लिए गंगा घाटों, कुंडों और सरोवरों पर स्थान चिह्नित कर मिट्टी की वेदियां बनाई जा रही हैं। व्रती वेदी बनाकर उसके रंग-रोगन में जुटे हैं। वहीं पूजा समितियों की ओर से बांस-बल्लियां लगाकर आकर्षक लाइटों और झालरों से साज-सज्जा की जा रही है।






