चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट की टीम ने नाबालिक बालिका का विवाह रुकवाया
सोनभद्र: ग्राम डुमरिया थाना रामपुर बरकोनिया, जिला सोनभद्र में एक नाबालिक बालिका का विवाह संपन्न कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा और संबंधित थाना के हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर बालिका के परिजनों से उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया।इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बालिका को अपने संरक्षण में लेकर जीडी दर्ज करवा के बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बालिका को बालगृह बालिका में आवासित कराया गया।
sonbhadra
8:17 PM, Mar 14, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

यह भी पढ़ें