मातृत्व दिवस समारोह पर बच्चों ने किया माताओं का सम्मान
मातृत्व दिवस समारोह पर बच्चों ने किया माताओं का सम्मान
5:32 PM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र :
द आर्यन्स एकेडमी के संत नगर परिसर में शुक्रवार को मातृत्व दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा उपस्थित माताओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत करने से हुआ।इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड एवं पोस्टर बनाकर मातृत्व के महत्व को दर्शाया गया। इसके साथ ही कुर्सी दौड़ एवं अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें माताओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।:कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि वे सदैव माता-पिता का आदर करेंगे, क्योंकि माँ ही जीवन की आधारशिला होती हैं।इस अवसर पर निशा चौबे, प्रियंका, अपर्णा, सुल्ताना, प्रतिमा, सुमन, सुषमा, नेहा, प्रिया, शिवांगी, महेश, योगेश, उमाकान्त, अश्विनी, तिलक दीक्षित सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






