बाइक और पिकअप में टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बाइक और पिकअप में टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
8:22 PM, Apr 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत परसीदाहिया टोला के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान करगरा भभइचा (थाना चोपन) निवासी राजेंद्र प्रजापति (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने साथी रामसुंदर पुत्र दुखती के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामसुंदर का इलाज जारी है।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मेमो के माध्यम से चोपन थाने को भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






