होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बिजली के अभाव में बेकार पड़ा सामुदायिक शौचालय — जामपानी गांव के ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों के अनुसार शौचालय निर्माण के साथ बोरिंग की व्यवस्था भी कराई गई थी, ताकि पानी की समस्या न हो। लेकिन बिजली कनेक्शन न होने के कारण बोरिंग चालू नहीं हो पाती, जिससे पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। परिणामस्वरूप शौचालय का उपयोग लगभग बंद हो गया है।

muirpur

2:02 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Prashant Dubey

बिजली के अभाव में बेकार पड़ा सामुदायिक शौचालय — जामपानी गांव के ग्रामीण परेशान

Public Toilet Jampani : Photo- Sonprabhat

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर (सोनभद्र), सोनप्रभात। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपानी के सरतान टोला में स्थित सामुदायिक शौचालय आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उपयोग से वंचित है। हरिचरण गोड़ के घर के पास बना यह शौचालय कई वर्ष पहले तैयार किया गया था, लेकिन आज तक बिजली न पहुंचने के कारण यह ग्रामीणों के लिए बेकार साबित हो रहा है।

बिजली नहीं, तो पानी भी नहीं — शौचालय बना बेकार

ग्रामीणों के अनुसार शौचालय निर्माण के साथ बोरिंग की व्यवस्था भी कराई गई थी, ताकि पानी की समस्या न हो। लेकिन बिजली कनेक्शन न होने के कारण बोरिंग चालू नहीं हो पाती, जिससे पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। परिणामस्वरूप शौचालय का उपयोग लगभग बंद हो गया है।

Image

विज्ञापन

रात और भोर में बढ़ती परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि रात और तड़के सुबह के समय शौचालय का उपयोग करना बेहद कठिन हो जाता है। अंधेरे के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने उठाई आवाज

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण हरदेव, रामप्रसाद, शिवशंकर, शिवप्रसाद, हरिकिशुन, रामवृक्ष, ननकू, जयसिंह, देवसिंह और संगीता सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि शौचालय का समुचित उपयोग हो सके।

दीपक तले अंधेरा — ऊर्जा राजधानी में बुनियादी संकट

यह स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब सोनभद्र और सिंगरौली जैसे जिले देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में जाने जाते हैं। यहां एनसीएल, एनटीपीसी, यूपी पावर कॉर्पोरेशन, लेंको और हिंडालको जैसी बड़ी कंपनियां बिजली उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। बावजूद इसके, स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव “दीपक तले अंधेरा” वाली स्थिति को दर्शाता है।

विज्ञापन

विकास के दावों पर सवाल

म्योरपुर ब्लॉक के आदिवासी बहुल क्षेत्र जामपानी में आज भी शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा बिजली के अभाव में उपयोग से बाहर है। ऐसे में विकास के दावों पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions