होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

करंट लगने से खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, हाथ-पैर टूटा

करंट लगने से खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, हाथ-पैर टूटा

7:53 PM, May 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

करंट लगने से खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, हाथ-पैर टूटा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआव गांव में बिजली के खंभे पर कार्य कर रहे एक संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में लाइनमैन खंभे से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, कम्हरिया निवासी 35 वर्षीय अनिल संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे वह कस्तूरबा गांधी विद्यालय खरुआव के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। साथियों ने बताया कि कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था।बताया गया कि हनुमान मंदिर के समीप खंभे पर कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और साथी उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions