चुर्क नगर पंचायत के सभासदों ने वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पेयजल व सड़क समस्या उठाई.
पेयजल संकट के समाधान हेतु चेक डैम की मांग ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नंबर 05 में चेक डैम का निर्माण कराया जाए, जिससे जल संचयन संभव हो सके।
sonbhadra
4:49 PM, Apr 23, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Sanjay Singh

Sonprabhat News : Image
चुर्क/सोनभद्र। जनपद दौरे पर आए प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना को गुरुवार को नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के सभासदों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पेयजल संकट और पर्यटन स्थल तक जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
सभासदों ने उठाई क्षेत्रीय समस्याएं वार्ड नंबर 4 चुर्क बाजार के सभासद हिभांशु खत्री (अंशु) एवं वार्ड नंबर 1 के सभासद सूरज चंद्रवंशी ने सर्किट हाउस में मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पेयजल संकट के समाधान हेतु चेक डैम की मांग ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नंबर 05 में चेक डैम का निर्माण कराया जाए, जिससे जल संचयन संभव हो सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र में पेयजल संकट को काफी हद तक दूर किया जा सकता है और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
घाघर नदी पंप हाउस मार्ग की हालत बदहाल सभासदों ने घाघर नदी स्थित पंप हाउस पर्यटक स्थल तक जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि चुर्क वन रेंज से होकर जाने वाली यह सड़क पिछले लगभग दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन लगभग ठप हो गया है।
यह भी पढ़ें
पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क खराब होने से न केवल पर्यटकों का आना बंद हो गया है, बल्कि इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सड़क की मरम्मत होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन
मंत्री ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने सभासदों को आश्वासन दिया कि संबंधित मुद्दों पर जल्द ही विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके।






