होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जन्मदिन मनाने जा रहे दंपति की वाहन में टक्कर, पत्नी की मौत

सोनभद्र:। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घोरावल थाना क्षेत्र के मसी आदिनाथ निवासी 58 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी गोपाल सिंह अपने पति के साथ कुसी गांव में नतिनी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि हिदुआरी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गोपाल सिंह का उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों के मौके पर मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

sonbhadra

9:32 PM, Feb 27, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

जन्मदिन मनाने जा रहे दंपति की वाहन में टक्कर, पत्नी की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घोरावल थाना क्षेत्र के मसी आदिनाथ निवासी 58 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी गोपाल सिंह अपने पति के साथ कुसी गांव में नतिनी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि हिदुआरी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गोपाल सिंह का उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों के मौके पर मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions