Crime News: कोटा गांव में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पूर्वी वसुधा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कच्चे मकान में मिला। युवक का शव घर के अंदर बड़ेर से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
7:10 PM, Oct 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पूर्वी वसुधा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कच्चे मकान में मिला। युवक का शव घर के अंदर बड़ेर से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान 30 वर्षीय शरद पठारी पुत्र राज नारायण निवासी पूर्वी वसुधा, कोटा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शरद बाहर रहकर काम करता था और करीब दो माह पहले ही घर लौटा था। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चोपन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।परिजनों के मुताबिक, शरद परिवार का बड़ा बेटा था। उसके परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय एक बेटा है। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






