रेलवे पटरी पर मिला 45 वर्षीय राजमिस्त्री का शव, इलाके में सनसनी.
सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर जब पटरी पर पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
duddhi
5:42 PM, Apr 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Jitendra Chandravanshi

सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम पंचायत पकरी टोला कालीनझर निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल पुत्र स्व. रामबृक्ष का शव रेलवे पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर जब पटरी पर पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के छोटे पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उनके पिता का शव घर से लगभग चार किलोमीटर दूर रेलवे पटरी पर मिला है। उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार की शाम उनके पिता गांव में एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह से लौटे थे। परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद आंगन में सो गए थे, लेकिन रात में उनके पिता कब घर से बाहर निकले, इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी।परिजनों के अनुसार, अनिल पेशे से राजमिस्त्री थे और इन दिनों शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त आमदनी के लिए हलवाई का काम भी कर रहे थे। परिवार में उनके दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा पुत्र विवाहित है जबकि छोटा पुत्र अजीत अभी अविवाहित है। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैवहीं, ग्रामीणों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि अनिल संभवतः रेलवे पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है और इसे लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं बन पाई हैफिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक : फाइल फोटो
यह भी पढ़ें
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान की गई और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।






