होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में खलिहान मे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कुंडा मे संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति का शव एक खलिहान मे मिला। राम नरेश बैसवार (44) पुत्र लाले निवासी बर-कन्हरा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से लगभग डेढ़ कि.मी. दूर खलिहान मे शव पड़ा मिला। मृतक रात से गायब था। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। सीओ, कोतवाली इंस्पेक्टर व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के पुत्र पुत्री पत्नी समेत परिजन रोते बिलखते रहे

सोनभद्र

7:35 PM, Apr 8, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

संदिग्ध परिस्थिति में खलिहान मे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

घटना स्थल पर मृतक का शव

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडा गांव मे खलिहान मे युवक का शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। राम नरेश वैश्य उम्र 43 वर्ष निवासी वर कन्हरा का शव उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर गांव कुंडा मे बाउली के पास किसी किसान के खलिहान मे बुधवार की सुबह देखा गया। मृतक के गले में कसाव के निशान, सिर में गंभीर चोट और पैर में चोट है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी कुछ समय में जुट गई। क्षेत्र के कुंडा मे संदिग्ध परिस्थिति में रामनरेश का शव खलिहान मे मिला।

मृतक मंगलवार की रात से था गायब

विज्ञापन

बताया गया कि रात आठ बजे के लगभग तक हिरनखुड़ी पानी टँकी के पास देखा गया था। उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंचा था। बुधवार की सुबह कोई लकड़ी काटने बीनने के लिए उधर गया तो उसे शव दिखाई पड़ा। यह बात गांव में फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तत्काल किसी ने 112 डायल कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी ही देर में चौकी इंचार्ज शिवद्वार कवींद्र यादव समेत इंस्पेक्टर बृजेश सिंह पहुंचे। जानकारी होते ही सीओ भी पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई। घटना की बारीकी से जांच करते हुए टीम ने सभी आवश्यक चींजे एकत्रित किया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मृतक के ससुराल पक्ष को भी हुई। सगे संबंधियों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्वजन रोते बिलखते रहे। इस मामले में क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर कार्यवाही शुरू की गई है और स्वजन ने जिन व्यक्तियों पर संदेह जताया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions