पेड़ से लटकता मिला अधेड़ महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
संवाददाता: U.Gupta | सोन प्रभात न्यूज़
sonbhadra
4:14 PM, Mar 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

संवाददाता: U.Gupta | सोन प्रभात न्यूज़
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर जंगल में सोमवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव पेड़ से लटकता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मौके पर खाड़पाथर के सभासद प्रतिनिधि शंभू खरवार को बुलाकर शव की पहचान कराई गई। मृतका की पहचान शुकवरिया देवी (लगभग 42 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र खरवार, निवासी खाड़पाथर के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कुंवर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के परिजनों से भी पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
यह भी पढ़ें
मृतका के पुत्र राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी मां रविवार रात करीब 10 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थीं। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।






