भीषण गर्मी के बीच माध्यमिक विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग तेज।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव से मांग की है कि बेसिक विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों का संचालन समय भी परिवर्तित कर प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक किया जाए।
sonbhadra
6:04 PM, Apr 25, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Babulal Sharma / Prashant Dubey

Image : Sonprabhat News Ai
प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग उठने लगी है। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव से मांग की है कि बेसिक विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों का संचालन समय भी परिवर्तित कर प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक किया जाए।

यह भी पढ़ें
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अप्रैल माह से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण ताप और लू का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में जिलाधिकारियों ने मौसम की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेकर विद्यालयों के समय में बदलाव किया है, लेकिन अधिकांश जिलों में छात्र-छात्राएं अब भी दोपहर की तेज धूप और लू के बीच विद्यालय आने-जाने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश स्तर पर समान रूप से विद्यालय संचालन समय में बदलाव किया जाना आवश्यक है। संगठन की मांग है कि तापमान सामान्य होने तक सभी माध्यमिक विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिल सके।राजकीय शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई है कि शासन और शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक आदेश जारी करेगा।






