होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हर घर नल जल योजना में पानी आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द जलापूर्ति की उठी मांग।

ग्राम पंचायत आरंगपानी में हर घर नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने समाजसेवी के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन किया।

आरंगपानी

2:29 PM, May 9, 2026

Share:

Edited By: Sonprabhat News Desk , Reported By: प्रशांत दुबे

हर घर नल जल योजना में पानी आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द जलापूर्ति की उठी मांग।

Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर, सोनभद्र | म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में हर घर नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने समाजसेवी के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई।

भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल जल योजना के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक घरों तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि दक्षिणांचल क्षेत्र में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। हैंडपंप और कुओं का जलस्तर नीचे जाने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ऐसे में शासन की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना से लोगों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन योजना का लाभ अभी तक गांववासियों को नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से शीघ्र जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान राम लखन प्रजापति, सरोज देवी, रणजीत सिंह, उदयभान सिंह, सुशीला देवी, सुरेश कुमार, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, हीरा सिंह खरवार, दयाशंकर गोड़, रामाऔतार खरवार, संजय कुमार, भूरेश्वर एवं किरामती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि हर घर नल जल योजना के अंतर्गत जल्द पानी की नियमित आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions