होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र मे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई

(

sonbhadra

8:03 PM, Jan 31, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र मे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(

संवाददाता ---संजय सिंह)आज शनिवार

को जनपद सोनभद्र से कुल 02 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए, जिनमें उ0नि0 ना0पु0 सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं मु0आ0 चालक अमरनाथ यादव शामिल हैं। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। इसके अतिरिक्त उ0नि0 ना0पु0 रियाज अहमद द्वारा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ग्रहण की गई।

विज्ञापन

Image

उक्त अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क स्थित कांफ्रेंस हॉल में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा सहभागिता करते हुए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके आगामी सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों द्वारा भी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions