होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कनहर बांध का किया निरीक्षण, जल्द मिलेगा बजट

wp:paragraph

duddhi

9:23 PM, Jan 19, 2025

Share:

Edited by: Son Prabhat

जिलाधिकारी ने कनहर बांध का किया निरीक्षण, जल्द मिलेगा बजट
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

wp:paragraph

Sonbhadra News/Report : जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

/wp:paragraph

दुद्धी/अमवार, सोनभद्र : बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए सोनभद्र जिलाधिकारी बी.एन. सिंह आज अमवार पहुंचे। उन्होंने बांध की सुरक्षा, गुणवत्ता, जलस्तर और विस्थापितों की पुनर्वास कालोनी की स्थिति का निरीक्षण किया।

wp:image {"id":60262,"sizeSlug":"large"}

/wp:image

wp:heading {"level":4}

जल्द मिलेगा बजट, तेज होगा कार्य

/wp:heading

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कनहर बांध का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, नहर, एक्वाडक्ट और जल सुरंग का कार्य शेष है, जिसे बजट प्राप्त होते ही गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर बजट का पैसा मिलने की संभावना है, जिसके बाद शेष विस्थापितों को पुनर्वास पैकेज देने और नहर निर्माण कार्य में तेजी लाने का कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन

wp:image {"id":60264,"sizeSlug":"large"}

सिंचाई और पेयजल सुविधा से बदलेगी तस्वीर

कनहर बांध से दुद्धी और कोन ब्लॉक के कई गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही, झारखंड के डूमरिया बेसिन नहर और जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की योजना भी जल्द क्रियान्वित होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात मिलेगी और क्षेत्र में जल संकट कम होगा।

विस्थापितों की समस्याओं का समाधान जारी

जिलाधिकारी ने पुनर्वास कालोनियों में रह रहे विस्थापितों की समस्याओं को भी सुना और समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अमवार-दुद्धी सड़क की खराब स्थिति पर जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया।

wp:image {"id":60260,"linkDestination":"none"}

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, मोईनुद्दीन, अभियंता रवि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, जेई नंदलाल यादव, सरवन यादव, विस्थापित नेता ईश्वर प्रसाद निराला सहित कई अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions