होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने दुद्धी संपूर्ण समाधान दिवस में 69 शिकायती प्रार्थना पत्र के सुनवाई में दिया गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) दुद्धी

duddhi

8:27 PM, Feb 7, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

डीएम व एसपी ने दुद्धी संपूर्ण समाधान दिवस में 69 शिकायती प्रार्थना पत्र के सुनवाई में दिया गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) दुद्धी

सोनभद्र संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन के अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनसुनवाई में 69 शिकायती प्रार्थना पत्र जिसमें सर्वाधिक विद्युत विभाग , राजस्व, थाना/ कोतवाली, समाज कल्याण, विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, बैक आदि संदर्भित विभिन्न शिकायती प्रार्थना पत्र का क्रमवार गंभीरता पूर्वक शिकायती प्रार्थना पत्र पर सुनवाई किया। साथ में उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक राजेश राय, डीएफओ कमलेश कुमार,मुख्यचिकत्साधिकारी पंकज कुमार राय , खंड विकास अधिकारी दुद्धी श्री राम विशाल चौरसिया,बभनी खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना , आदि अधिकारियों की मौजूदगी में 4 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर जबकि 1 का टीम भेज कर निस्तारण किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह द्वारा जहां अवैध अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी सेंट्रो के संचालकों के जांच कर कार्यवाही की मांग की. तो दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव व प्रभु सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट, रामपाल जौहरी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडे, विष्णु कांत तिवारी आदि के निर्देशन में दुद्धी कों जिला बनाओं की जन आकांक्षी मांग कों मुखर होकर रखा साथ हीं जिला बनाएं जानें के चुनावी वादा पूरा किए जाने , सुनियोजित उपेक्षात्मक करवाया अपनाए जाने आदि कों लेकर दर्जनों अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार अग्रहरी, राकेश कुमार गुप्ता, शेषनाथ अग्रहरि, उमेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, सियाराम, आशीष कुमार गुप्ता, राकेश अग्रहरी, अभिनव कुमार आदि ने ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी सोनभद्र को सौपा.तो कई दिव्यांगों ने भी अधिकारों का हनन संबंधी विविध समस्याओं को रखा। डीएम एसपी के जनसुनवाई में शामिल होने को लेकर फरियादियों में जहां राहत की सांस ली और समस्या का निस्तारण जमीनी स्तर पर किए जाने को लेकर न्याय की आंस जगीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions