होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज सुबह 10 से 12 बजे तक करेंगे ऑनलाइन समीक्षा

जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज सुबह 10 से 12 बजे तक करेंगे ऑनलाइन समीक्षा

8:30 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज सुबह 10 से 12 बजे तक करेंगे ऑनलाइन समीक्षा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 20 जुलाई। जनशिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों की प्रतिदिन ऑनलाइन समीक्षा स्वयं जिलाधिकारी करेंगे और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध करने के साथ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जिला, तहसील, विकास खंड, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित कार्यालयों में प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कार्यालयों की ऑनलाइन निगरानी एवं समीक्षा करेंगे।उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।डीएम चर्चित गौड़ ने चेतावनी दी कि ऑनलाइन समीक्षा के दौरान यदि कोई अधिकारी अनुपस्थित पाया गया अथवा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, उदासीनता या अनावश्यक विलंब करता है, तो उसका वेतन अवरुद्ध करने के साथ ही उसके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों को उनकी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी स्वयं इसके लिए उत्तरदायी होंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions