होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डीएम का आदेश बना मजाक! तबादले के एक माह बाद भी म्योरपुर बीआरसी पर जमे कंप्यूटर ऑपरेटर

डीएम का आदेश बना मजाक! तबादले के एक माह बाद भी म्योरपुर बीआरसी पर जमे कंप्यूटर ऑपरेटर

6:16 PM, Jul 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डीएम का आदेश बना मजाक! तबादले के एक माह बाद भी म्योरपुर बीआरसी पर जमे कंप्यूटर ऑपरेटर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सरप्लस सूची तैयार करने में कथित अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई के बावजूद म्योरपुर बीआरसी पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला अब तक अमल में नहीं आ सका है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी स्थानांतरण आदेश के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संबंधित कर्मचारी के पुराने कार्यस्थल पर बने रहने से विभागीय कार्यप्रणाली और आदेशों के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जून माह में सरप्लस सूची तैयार करने में सामने आई कथित गड़बड़ियों के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने म्योरपुर बीआरसी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आरिफ को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए उनका स्थानांतरण म्योरपुर से कोन ब्लॉक के रिक्त पद पर कर दिया था। हालांकि आदेश जारी होने के बावजूद अब तक उन्होंने कोन ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
सूत्रों के मुताबिक, तबादला आदेश के बाद भी संबंधित कर्मचारी का म्योरपुर बीआरसी से पूरी तरह से कार्यमुक्त न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। विभागीय गलियारों में चर्चा है कि जब जिलाधिकारी के निर्देशों का ही समय पर पालन नहीं हो पा रहा है, तो अन्य कर्मचारियों से नियमों के पालन की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।
इस पूरे प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी, म्योरपुर की भूमिका भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सरप्लस सूची मामले में पहले ही विभागीय कार्रवाई का सामना कर चुके अधिकारी की चुप्पी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
अब निगाहें बेसिक शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि वह स्थानांतरण आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करता है या फिर यह आदेश भी केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। विभाग की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions