दुद्धी - तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर।
दुद्धी में सड़क दुर्घटना
दुद्धी
7:33 AM, Apr 27, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी

दुद्धी रविवार को प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल से दुद्धी की ओर बालवीर उम्र 25 पुत्र कलेन्द्र कुमार निवासी आसनडीह बभनी जो बाईक से दुद्धी सब्जी मण्डी जा रहा था की विंण्ढमगंज की ओर से अज्ञात तेज रफ्तार सें पिकप ने बढ़नीनाला सरोवर के पास सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक उछल कर नीचे सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर स्थानीय जनों और प्रशासन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।

यह भी पढ़ें
मौके पर मौजूद चिकित्सक विनोद कुमार सिंह ने मरीज का प्राथमिक उपचार उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मौके पर मरीज को देखने प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर लवकुश प्रजापति व अस्पताल के स्टॉफ मौके पर पहुँचे। मरीज के घुटने व सीने में गंभीर चोट आई हैं। जिसका समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था।






