अपना दल (एस) के दुद्धी विधानसभा कार्यालय का हुआ उद्घाटन.
संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
sonebhadra
6:56 PM, Oct 12, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
दुद्धी, सोनभद्र अपना दल (एस) के सांगठनिक विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दुद्धी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि श्री राकेश यादव (विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव), विशिष्ट अतिथि दिनेश बियार (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य),श्री मुकेश कुमार तरंग (विधानसभा सह-प्रभारी) एवं कमलेश मोहन (नगर पंचायत अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गोंडवाना रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना एवं माँ भगवती की आराधना की गई। साथ ही भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन में राकेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन में दिनेश बियार ने संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वहीं मुकेश कुमार तरंग एवं कमलेश मोहन ने संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
यह भी पढ़ें
अध्यक्षीय उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जनसमस्याओं के समाधान तथा कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला मंच की प्रीति सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, उदित पटेल, राजपाल कुशवाहा, अमर सिंह खरवार, महेंद्र जायसवाल, रत्नेश केशरी, सुशील शर्मा, राहुल पाल, दिनेश गुप्ता एवं सुरेश पासवान सहित जिला, जोन, सेक्टर एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा से प्रभावित कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता भी ग्रहण की।






