लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में दुद्धी बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में दुद्धी बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
8:00 PM, May 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। मुंसिफ कोर्ट परिसर दुद्धी में सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल संयुक्त बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं की एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया।बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट एवं रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने मांग पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं की तीन प्रमुख मांगें रखीं। इसमें प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के लिए तत्काल चैंबर की व्यवस्था, लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं के समुचित चिकित्सा उपचार तथा घायल अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग शामिल रही।इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन सौंपने वालों में नंदलाल अग्रहरि, प्रभु सिंह, रामपाल जौहरी, विंध्याचल प्रसाद, आनंद कुमार गुप्ता, आदर्श कुमार जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता, अंजनी सिंह, अभिनव जायसवाल सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






