होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी - सिविल बार एसोसिएशन का नामांकन आज से शुरू, चुनाव आचार संहिता का होगा कड़ाई से पालन।

सिविल बार एसोसिएशन का नामांकन शुरू।

दुद्धी

9:52 AM, Apr 7, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Jitendra Chandravanshi

दुद्धी - सिविल बार एसोसिएशन का नामांकन आज से शुरू, चुनाव आचार संहिता का होगा कड़ाई से पालन।

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर अन्तर्गत सिविल बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजने कों हैं जिसकी निर्वाचन प्रक्रिया का प्रथम चरण नामांकन फार्म बिक्री व जमा आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 से दोपहर 4 बजें तक जो कल दिनांक 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को प्रातः 11:00 से 4:00 बजे तक चलेगा। 5 सदस्यी निर्वाचन ईल्डर कमेटी चेयरमैन / मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहर सिंह सैनी एडवोकेट, सुखसागर यादव एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट द्वारा जारी चुनावी अधिसूचना अनुसार सी ओ पी धारी मतदाता सूची में अंकित अधिवक्ता ही मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया में छाया प्रति सम्मलित कर हिस्सा ले सकेंगे । नामांकन फार्म में 1 प्रस्तावक एवं 2 समर्थक सी ओ पी धारी नंबर व हस्ताक्षर के साथ करना होगा। विभिन्न पदों के लिए एक प्रस्तावक एवं समर्थक कई प्रत्याशीयों के फार्म में होने पर नामांकन पत्र निरस्त हो जाएगा। नामांकन पत्र की वापसी स्वयं सदस्य या प्रस्तावक द्वारा ली जा सकेगी। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार का बैनर पोस्टर होर्डिग लगाना वर्जित और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। नामांकन फार्म ₹100 शुल्क के साथ मतदाता सूची सहित प्राप्त कर सकेंगे। विभिन्न पदों हेतु प्रहर्ताएं - अध्यक्ष पद हेतु अर्हताए 25 वर्ष का नियमित विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धन राशि ₹5000 देय होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु 20 वर्ष का विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धन राशि ₹2000 देय होगा। उपाध्यक्ष 2 पदों हेतू 10 वर्ष से ऊपर का विधि व्यवसाय एवं प्रतिभूति धनराशि ₹1000 देय होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतू 2 वर्ष से ऊपर 10 वर्ष का विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹500 देय होगा। सचिव पद हेतू 15 वर्ष से ऊपर नियमित विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹2000 देय होगा। कोषाध्यक्ष पद हेतु 10 वर्ष का नियमित विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹1500 देय होगा। सह सचिव पुस्तकालय पद हेतु 5 वर्ष का नियमित विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹500 देय होगा। सह सचिव प्रशासन पद हेतु 5 वर्ष का नियमित विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹500 दे होगा। सह सचिव प्रकाशन पद हेतु 5 वर्ष का विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹500 देय होगा। सदस्य गवर्निंग काउंसिल 6 पदों हेतु 15 वर्षों का नियमित विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹200 देय होगा। सदस्य गण एवं गवर्निंग काउंसिल 6 पदो हेतु 2 वर्ष से ऊपर नियमित विधि व्यवसाय व प्रतिभूति धनराशि ₹200 देय होगा। निर्वाचन प्रक्रिया सुचिता एवं आचार्य संहिता के अनुपालन में एल्डर कमेटी ने कमर कस लीं हैं। वहीं चुनाव में हिस्सा लेने वाले पदाधिकारी के जोड़-तोड़ अनुनय- विनय,मान मनौव्वल की राजनीति नामांकन के बाद परवान चढ़ेगी।

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions