दुद्धी - विकास खण्ड अधिकारी ने ग्राम पंचायत मल्देवा में खुली बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना का सत्यापन कराया
दुद्धी - विकास खण्ड अधिकारी ने ग्राम पंचायत मल्देवा में खुली बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना का सत्यापन कराया
8:43 PM, May 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्र , दुद्धी सोनभद्र प्रधानमंत्री आवास ग्राम पंचायत मल्देवा में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम सूची को लेकर खुली बैठक के माध्यम से सार्वजनिक कर आमजनमानस से खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया व ग्राम प्रधान सीता जायसवाल की मौजूदगी में सत्यापन कराया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों को जानकारी दी गई कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत के गोंड़, खरवार, पनिका, पठारी सहित अन्य जनजातीय समाज के पात्र परिवारों को भी आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त 50 वर्ष तक की विधवा महिलाओं को भी जाति एवं समुदाय से ऊपर उठकर पात्रता के आधार पर योजना का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी श्री अखिलेश दुबे जी द्वारा आवास योजना की सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया। विकास खंड दुद्धी के खंड विकास अधिकारी श्री राम विशाल चौरसिया ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीता जायसवाल जी द्वारा की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सीता जायसवाल जी एवं प्रधान प्रतिनिधि श्री निरंजन जायसवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।अंत में ग्राम सभा में उपस्थित समस्त ग्रामीणों से अपील की गई कि सूची का निष्पक्ष सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।
यह भी पढ़ें






