20 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र। वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया
7:39 PM, Sep 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीपुलिस को 29 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना दुद्धी में दर्ज मु0अ0सं0 250/2026, धारा 8/18/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित 20 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त अब्दुल्लाह कोन तिराहा, थाना विण्डमगंज की ओर आने वाला है।सूचना के आधार पर दुद्धी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने अब्दुल्लाह पुत्र अली मोहम्मद अंसारी, निवासी गड़गांव, थाना पांकी पिपरा टांड, जनपद पलामू, झारखंड को कोन तिराहा, थाना विण्डमगंज, जनपद सोनभद्र से दोपहर करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय सोनभद्र के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तनाम: अब्दुल्लाह पुत्र अली मोहम्मद अंसारीनिवासी: गड़गांव, थाना पांकी पिपरा टांड, जनपद पलामू, झारखंडइनाम: ₹20,000संबंधित मुकदमा: मु0अ0सं0 250/2026धाराएं: 8/18/27A/29/60 एनडीपीएस एक्टथाना: दुद्धी, जनपद सोनभद्रगिरफ्तारी का विवरणस्थान: कोन तिराहा, थाना विण्डमगंज, जनपद सोनभद्रदिनांक: 29 सितंबर 2026समय: 11:00 बजेगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना दुद्धीउपनिरीक्षक श्यामजी यादव, थाना दुद्धीहेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, थाना दुद्धीहेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव, थाना दुद्धीकांस्टेबल तेजप्रकाश योगी, थाना दुद्धीपुलिस की इस कार्रवाई को वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें






