मेंटेनेंस कार्य के चलते राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग का रेलवे फाटक मरम्मत के लिए सात घंटे रहेगा बंद
मेंटेनेंस कार्य के चलते राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग का रेलवे फाटक मरम्मत के लिए सात घंटे रहेगा बंद
8:31 PM, Apr 24, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते जनपद में एक महत्वपूर्ण मार्ग को 26 अप्रैल को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। रेलवे स्टेशन सोनभद्र के सोनभद्र–रामगढ़ मार्ग पर रविवार की रात ओवरहालिंग का कार्य किया जाएगा
यह कार्य रात्रि नौ बजे से शुरू होकर सुबह चार बजे तक चलेगा। इस दौरान समपार फाटक पर सड़क यातायात का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने आमजन, वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की है कि वह निर्धारित समय के दौरान यात्रा की योजना बनाते समय सावधानी बरतें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
रेलवे के अनुसार यह ओवरहालिंग कार्य सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद फाटक को पुनः सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
इस प्रकार के मेंटेनेंस कार्यों का उद्देश्य न केवल रेलवे की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, बल्कि यात्रियों की सुविधा को भी ध्यान में रखना है। रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सभी से सहयोग की अपेक्षा की है






