होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी पुलिस के सराहनीय पहल से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत 48,800 रूपये फ्राड की गई रूपये को वापस दिलाने में सफलता.

Duddhi -  जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

duddhi

3:27 PM, Jan 19, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

दुद्धी पुलिस के सराहनीय पहल से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत 48,800 रूपये फ्राड की गई रूपये को वापस दिलाने में सफलता.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Duddhi -  जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश व पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में एवं स्थानीय थाना साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या यादव दुद्धी द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायतकर्ता मनीष कुमार पुत्र अनंत राम निवासी ग्राम धनौरा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को 48800 फ्रॉड की गई धन को वापस दिलाया।

Image

विज्ञापन

ज्ञात करना है कि शिकायतकर्ता मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कम पैसे पर किराना का सामान खरीदने पर ज्यादा मुनाफा कमाने के लोभ में क्यूआर कोड के माध्यम से 48800 का फ्रॉड किया गया था। जिस पर दुद्धी साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा लगातार साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार द्वारा विपक्षी से वार्तालाप के बाद 48,800 रूपये पीड़त कों प्रदान करने में सफलता अर्जित की जिसकी भूरी - भूरी प्रशंसा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी द्वारा की गई है। किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायतकर्ता डायल करें ऐसी अपील की गई है।उधर फ्रॉड की गई 48,800 रूपये प्राप्ति पर शिकायतकर्ता ने राहत की सांस ली।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions