चोपन पुलिस की सतर्कता से तीन नाबालिग बच्चे सुरक्षित बरामद, चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 मई 2026 को डायल-1098 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तेलगुड़वा क्षेत्र में तीन छोटे बच्चे बिना किसी अभिभावक के घूमते हुए दिखाई दिए हैं।
chopan
2:14 PM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Sonprabhat News Desk , Reported By: Anil Agrahari

Sonprabhat News
जनपद सोनभद्र की चोपन पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को सुपुर्द कर एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 मई 2026 को डायल-1098 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तेलगुड़वा क्षेत्र में तीन छोटे बच्चे बिना किसी अभिभावक के घूमते हुए दिखाई दिए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
पूछताछ के दौरान बच्चों ने अपने नाम क्रमशः कैरा पुत्र शिवकुमार उम्र लगभग 08 वर्ष, टेम्पू पुत्र शिवकुमार उम्र लगभग 05 वर्ष तथा कल्लू पुत्र शिवकुमार उम्र लगभग 06 वर्ष बताया। हालांकि बच्चे अपना पूरा पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे थे, जिसके कारण पुलिस टीम ने आसपास के गांवों और स्थानीय लोगों से उनकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
इसके बाद थाना चोपन पुलिस द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन सोनभद्र को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें
बच्चों को सुरक्षित थाना चोपन लाया गया, जहां चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सदस्य रविन्द्र कुमार पुत्र छविनाथ अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को सकुशल चाइल्ड हेल्प लाइन सोनभद्र की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरे मामले में चोपन पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।






