होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सम्पादकीय: स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार से लोगों में रोष व्याप्त होना लाज़मी है।

जितेंद्र चन्द्रवंशी/आशीष गुप्ता- दुद्धी/सोनभद्र।

duddhi

6:46 PM, Apr 3, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

सम्पादकीय: स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार से लोगों में रोष व्याप्त होना लाज़मी है।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जितेंद्र चन्द्रवंशी/आशीष गुप्ता- दुद्धी/सोनभद्र।

(सम्पादक मंडल सदस्य)- सोनप्रभात

  • इस लेख में विशेष :- दुद्धी में सेवा प्रदान कर रहे चिकित्सा जगत के सम्मानित छवियों का बयान।

'इंदौर और रांची जैसे जगहों में चिकित्सक और महिला नर्सों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चिकित्सा जगत के क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा रोष व्याप्त होना लाजमी है।'

  • आखिर ऐसी ओछी जाहिलाना हरकत कर ये मजहब के नाम पर झूठे कायदे कानून दर्शा कर साबित क्या करना चाहते हैं?

विज्ञापन

कोरोना जैसे महामारी विपदा से जन्में देश के आपातकालीन समय मे

सोनप्रभात

ने इस संदर्भ में चिकित्सा जगत से जुड़े कुछ लोगों से बातचीत की। दुद्धी में सेवा प्रदान कर रहे चिकित्सको के बयान से उनके दुःख के साथ उनका रोष भी साफ जाहिर होता है।

नीचे पढ़े, दुद्धी सोनभद्र में सेवारत चिक्तिसको का बयान:-

विज्ञापन

Image

"

आयुष चिकित्सक डॉ गौरव सिंह

ने कहा कि कोरोना नामक त्रासदी में जहां लोगों को क्वारन्टीन करने और परीक्षण का कार्य स्वास्थ्य कर्मी कर रहे हैं ,वहां पर लोगों के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाना मानवता को शर्मसार करने जैसा है। सभी धर्म के लोगों को जो इनके मुखिया हैं, अपील करना चाहिए कि चिकित्सक एवं स्टाफ नर्सों के साथ सभी सहयोग करें और इस महामारी से निपटने में सरकार का साथ दें। साथ ही ऐसे दुर्व्यवहार करने वाले मनबढे और जाहिलों  के खिलाफ सरकार के द्वारा सख्त रवैया अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

Image

डॉ राजकुमार राजावत फिजियोथैरेपिस्ट

ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना में देवदूत के रूप में काम कर रहे चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स जो कि अपना जान जोखिम में डालकर देश हित मे कार्य कर रहे है। उनका कार्य आदरणीय और सम्मानीय है। परंतु इनके साथ किए गए दुर्व्यवहार की कठोर निंदा एवं आवश्यक कार्यवाही सरकार को अति- शीघ्र करना चाहिए। जिससे चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत देवदूत स्वरुप लोगो मे एक डर और खौफ का माहौल न बने।"

Image

विज्ञापन

'देश की विडम्बना भी एक अलग मोड़ पर है,जहां स्वास्थ्य विभाग देश को इस महामारी से निजात दिलाने हेतु 24-24 घण्टे काम कर रही है। वहीं चंद लोगो का झुंड अराजक माहौल उत्पन्न कर सम्पूर्ण देश मे अराजकता फैलाने का नाकाम कोशिश कर रहा है।' -

सम्पादकीय लेख - सोनप्रभात

सोनप्रभात इस विषय और लेख पर  आपका सुझाव आमंत्रित करता है। अपने नाम और पता के साथ  अपने सुझाव हमे व्हाट्सप करें-  9935557537

सोनप्रभात मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें- यहाँ क्लिक करें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions