होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रामगढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास आवागमन की समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन की प्रभावी पहल

रामगढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास आवागमन की समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन की प्रभावी पहल

5:54 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रामगढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास आवागमन की समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन की प्रभावी पहल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षणजिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर रामगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप आमजन एवं वाहनों के आवागमन में हो रही असुविधा के समाधान के लिए तहसीलदार सदर श्री अमित सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए निर्माण एजेंसी के साथ विस्तृत चर्चा की गई और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।100 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा वैकल्पिक लिंक मार्ग बनेगाअधिकारियों ने निर्णय लिया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग से 100 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा वैकल्पिक लिंक मार्ग तत्काल तैयार कराया जाएगा। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि गुरुवार तक लिंक मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि लिंक मार्ग तैयार होने तक रेलवे ओवरब्रिज के पूर्वी हिस्से में कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा, ताकि आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इस अवधि में मार्ग पर केवल हल्के वाहनों, अर्थात दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति रहेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रशासन का कहना है कि वैकल्पिक लिंक मार्ग तैयार होने के बाद दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन अधिक सुगम होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से हो रही असुविधा से राहत मिलेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions