दो बल्ब के घर का आया एक लाख से अधिक बिजली बिल, गरीब महिला ने लगाई न्याय की गुहार
दो बल्ब के घर का आया एक लाख से अधिक बिजली बिल, गरीब महिला ने लगाई न्याय की गुहार
8:40 PM, May 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। बारीमहेवा ग्राम पंचायत निवासी सुनीता देवी पत्नी रामजीयावन को बिजली विभाग द्वारा भेजे गए भारी-भरकम बिल ने परेशान कर दिया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुनीता देवी का कहना है कि उनके छोटे से घर में केवल दो बल्ब जलते हैं, इसके बावजूद उन्हें एक लाख छह हजार चौंतीस रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है।सुनीता देवी ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन सौभाग्य योजना के तहत लगाया गया था। उन्होंने एक जनवरी 2026 को दो हजार रुपये का बिल भी जमा किया था, लेकिन अब अचानक इतना बड़ा बकाया बिल दिखाए जाने से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वे खुद दिव्यांग हैं। ऐसे में इतना बड़ा बिल जमा करना उनके लिए असंभव है।पीड़िता का कहना है कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर इस समस्या को लेकर कहां जाएं और किससे मदद मांगें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से मामले की जांच कर राहत दिलाने की मांग की है।इस मामले को लेकर गांव के लोगों ने भी सुनीता देवी का समर्थन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों को इस तरह के भारी बिजली बिल भेजना बेहद गंभीर मामला है और विभाग को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सुनीता देवी और उनका परिवार अधिकारियों की कार्रवाई और राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है।
यह भी पढ़ें






