होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नहर स्टेट की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, तहसीलदार व ईओ की मौजूदगी में चला बुलडोजर

नहर स्टेट की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, तहसीलदार व ईओ की मौजूदगी में चला बुलडोजर

7:57 PM, May 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

नहर स्टेट की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, तहसीलदार व ईओ की मौजूदगी में चला बुलडोजर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर-5 स्थित बढ़नीनाला नहर के समीप नहर स्टेट की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।बताया गया कि गाटा संख्या 949क रकबा 0.0350 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 949ग रकबा 0.1140 हेक्टेयर भूमि, जो नहर स्टेट प्रबंधक लैंड रिफॉर्मर्स कमिश्नर के नाम दर्ज है, पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। मामले को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में 2 मई 2026 को शिकायत पत्र दिया गया था। शिकायतकर्ता संदीप कुमार गुप्ता एवं अधिवक्ता राकेश कुमार गुप्ता की ओर से लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी।सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कंक्रीट सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल की। हालांकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अभी आंशिक रूप से ही अतिक्रमण हटाया गया है तथा शेष हिस्से पर कार्रवाई बाकी है।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुनः भूमि की पैमाइश कर आगे की बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर दुद्धी कोतवाली के उपनिरीक्षक, पुलिस बल, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions